2 साल पुराने केस में सागर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद ने जताई नाराजगी

सागर: बांदरी थाना पुलिस ने 3 हजार रुपए के इनामी युवा भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य और लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत लोधी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को खुरई सब जेल भेजा गया है. सर्वजीत लोधी पर करीब 2 साल पहले एक ढाबे में तोड़फोड़ के साथ एएसआई से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट और हवाई फायरिंग के मामला लंबित था. इसी मामले में 2 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है.

पुलिस ने बताया, “23 जुलाई 2024 में बांदरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित एक ढाबे पर सर्वजीत लोधी ने अपने साथियों के साथ हवाई फायर, तोड़फोड़ और मारपीट की थी. इस बीच उन्होंने वहां खाना खाने आए बांदरी थाने के एएसआई देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर भी गोली चलाई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. इस दौरान सर्वजीत पर एएसआई को लात मारने का भी आरोप लगा था.। इस गिरफ्तारी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नाराजगी व्यक्त की है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!