सागर होकर चलेगी रीवा-चर्लपल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

जबलपुर. रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा 02158/02157 रीवा-चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. यह स्पेशल ट्रेन रीवा से 07 जून से 28 जून 2026 तक तथा चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) से 08 जून से 29 जून 2026 तक चार-चार ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है.

स्पेशल ट्रेन का विवरण

गाड़ी संख्या 02158 रीवा-चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना जंक्शन 13:40 बजे, मैहर 14:08 बजे, कटनी मुड़वारा जंक्शन 15:15 बजे, दमोह 16:00 बजे, सागर 17:10 बजे, बीना जंक्शन 19:35 बजे, रानी कमलापति 21:40 बजे, इटारसी जंक्शन 23:05 बजे, पहुँचकर दूसरे दिन बैतूल मध्य रात्रि 01:30 बजे, आमला जंक्शन 01:48 बजे, नागपुर जंक्शन 04:30 बजे, बल्हारशाह 08:30 बजे, सिरपूर कागजऩग़र 09:24 बजे, बेल्लमपल्ली 09:54 बजे, मंचिर्याल 10:09 बजे, पेद्दपल्ली जंक्शन 10:39 बजे, काजीपेट जंक्शन 11:58 बजे तथा जनगांव 12:53 बजे आगमनकर सोमवार को चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) दोपहर 14:45 बजे पहुँचेगी.

गाड़ी संख्या 02157 चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को चर्लपल्ली से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर जनगांव 18:09 बजे, काजीपेट जंक्शन 19:24 बजे, पेद्दपल्ली जंक्शन 20:24 बजे, मंचिर्याल 20:59 बजे, बेल्लमपल्ली 21:19 बजे, सिरपूर कागजऩग़र 21:45 बजे, बल्हारशाह 22:25 बजे, पहुँचकर दूसरे दिन नागपुर जंक्शन मध्यरात्रि 01:45 बजे, आमला जंक्शन 04:20 बजे, बैतूल 04:55 बजे, इटारसी जंक्शन 07:30 बजे, रानी कमलापति 08:00 बजे, बीना जंक्शन 11:40 बजे, सागर 12:55 बजे, दमोह 14:05 बजे, कटनी मुड़वारा जंक्शन से 16:10 बजे, मैहर से 17:40 बजे तथा सतना जंक्शन से 18:15 बजे पहुँचकर मंगलवार को रीवा 19:30 बजे पहुँचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!