तमिलनाडु के 9 वें मुख्यमंत्री बने एक्टर विजय, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ, 121 विधायकों का समर्थन

चेन्नई. तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने तमिल में शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे. शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है.

विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है. ये सभी विजय की पार्टी टीवीके के ही विधायक हैं. अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है.

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. विजय की दो साल पुरानी पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं. अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है. तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है. इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!