छतरपुर : पुलिस चौकी में मृत मिला आरक्षक, पुलिसकर्मियों के होश उड़े

छतरपुर संवाददाता 

:मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस चौकी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक वहां मृत मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बाकी अधिकारी पुलिस चौकी पहुंचे. जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरक्षक के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

पुलिस चौकी में मृत मिला आरक्षक

छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर नौगांव इलाके में बनी पुरानी पुलिस चौकी में शुक्रवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पुलिस आरक्षक ने चौकी के अंदर ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुबह से दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरक्षक को मृत पाया. यह देखते ही दूसरे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी नौगांव थाना प्रभारी संजय राय को दी. जिसके बाद मौके पर एसपी रजत सकलेजा, एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी संजय राय सहित एफएसएल की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
तरुण गंधर्व है मृत आरक्षक का नाम

मृत आरक्षक का नाम तरुण गंधर्व है, जिसकी उम्र 38-40 के बीच बताई जा रही है. तरुण सागर का रहने वाला था. वह नौगांव थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. बता दें यह चौकी नौगांव थाना इलाके के बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी है. जबकि पुरानी बल्डिंग के सामने नई पुलिस चौकी का निर्माण हो चुका है, जिसके बाद ज्यादातर पुलिसकर्मियों की तैनाती वहीं रहती है.
तनाव हो सकती है खुदकुशी की वजह

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की परिवारिक तनाव लगता है. जिस कारण यह घातक कदम उठाया गया है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. अंतिम संस्कार के बाद परिवार और स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे.” इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है. साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!