प्रेमिका संग होटल में रंगे हाथ पकड़ा डॉक्टर पति, पत्नी ने की जमकर धुनाई

मंदसौर संवाददाता 

मध्यप्रदेश के मंदसौर में नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने होटल के कमरे में ही पति की जमकर क्लास लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार शामगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। डॉक्टर को लगा कि वह अपनी करतूत को दुनिया की नजरों से छिपा लेगा लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी को इसकी भनक लग चुकी है। बुधवार रात करीब 9 बजे पत्नी अपने परिजनों के साथ अचानक होटल पहुंची और सीधे उस कमरे में जा घुसी जहां डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था।
कमरे का नजारा देखते ही पत्नी और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने बिना देरी किए पति पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर साहब खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़ते रहे। होटल में मचे इस बवाल से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में विवाद बढ़ता देख पुलिस डॉक्टर, उसकी प्रेमिका, पत्नी और परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!