जिम में एनर्जी ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला डॉक्टर की अस्मत से खेलता रहा संचालक और उसका भाई, ऐसे खुली पोल..!

लखनऊ ब्यूरो 

यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे।

शुरुआत में उन्होंने एनर्जी ड्रिंक के बहाने महिला को नशा दिया और बाद में वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और वसूले गए दस हजार रुपये बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह दो साल से सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रही थीं।

जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर लिटा देता था।

डॉक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें भनक नहीं लगती थी और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बनाता था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर वह उनसे रुपये ऐंठता था।
शुरुआत में उन्होंने इज्जत की खातिर 80 हजार रुपये दे दिए। फिर 50 लाख रुपये मांगे तो वह एसएसपी के पास पहुंचीं।
फोन में कई महिलाओं के वीडियो मिले
एसएसपी ने खुद अकरम का फोन चेक किया। इसमें कई और महिलाओं के वीडियो मिले। हालांकि इसमें खास अश्लीलता नहीं थी। ज्यादातर वीडियो में वर्कआउट करती महिलाएं सामने की ओर देख रही थीं जैसे वह खुद रील्स बनवा रही हों। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि आलम पर पहले से ही छेड़खानी व अन्य धाराओं के केस दर्ज हैं।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!