भाजपा नेता ने महिला से कहा- मेरे साथ सो जाओ, तुम्हें पद दिला दूंगा, मचा बवाल

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर बेहद गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने एक महिला को पार्टी में जिला उपाध्यक्ष का पद दिलाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की अश्लील डिमांड रखी और कहा कि मेरे साथ सो जाओ, तुम्हें पद दिला दूंगा।

भारद्वाज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के दावों पर कड़े सवाल खड़े करते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में महिला का आरोप

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 3 मिनट 58 सेकंड का है। इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो किसी भाजपा नेता मोहनलाल के बारे में बता रही है। महिला ने कहा कि मोहनलाल ने बातचीत के लिए बुलाया था, इसलिए वह उनके पास गई थी। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रही थी और आगे बढऩे की चाह में जिलाध्यक्ष मोहनलाल के पास पहुंची थी। महिला का आरोप है कि मोहनलाल ने कहा कि अगर उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया जाए, तो उसके बदले में वह क्या करेंगी। इस पर महिला ने जवाब दिया कि उसके पास देने के लिए कुछ नहीं है। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके पति का काम नहीं चल रहा है और मकान भी बिक चुका है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। महिला ने यह भी कहा कि वह इतनी कमजोर स्थिति में है कि उन्हें कुछ नहीं दे सकती।

भाजपा नेता पर अश्लील डिमांड का आरोप

वीडियो में महिला के अनुसार, भाजपा नेता ने कहा कि धन के अलावा भी आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है। इस पर महिला ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं। इसके बाद आरोपी ने कहा, आप समझदार हैं, आपको बताने की जरूरत नहीं है। महिला का आरोप है कि नेता ने यह भी कहा कि अगर उन्हें पद मिल जाता है, तो फिर उन्हें उसके साथ दिल्ली और लखनऊ जाना पड़ेगा और किसी को कोई शक भी नहीं होगा।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!