केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजी घाटी

देहरादून. चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. उत्तराखंड में पवित्र चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल है. वैसे तो यात्रा 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. वहीं, बुधवार 22 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल से खुलेंगे. केदारनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे से गूंज उठा. देश-विदेश से आए हजारों भक्त सुबह से लंबी कतारों में खड़े थे. ठंड और मुश्किल रास्तों के बावजूद भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. मंदिर में बाबा केदार की पूजा-अर्चना और आरती हुई.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!