बेटे के बाद पिता के बिगड़े बोल : भाजपा विधायक प्रीतम ने SDOP से कहा- ‘करैरा तुम्हारे डैडी का है क्या ‘..?

भोपाल ब्यूरो 

पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।
दरअसल, यह पूरा मामला 16 अप्रैल को हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी से पांच लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि उनके लिए जनता परिवार से पहले है। हालांकि, घटना के दो दिन बाद जब दिनेश लोधी को करेरा एसडीओपी के सामने पेश किया गया, तो मामला नया मोड़ लेता नजर आया। सूत्रों के मुताबिक, पेशी के दौरान एसडीओपी आयुष जाखड़ ने दिनेश को सख्त चेतावनी देते हुए आगे करेरा में नजर न आने की बात कही। इसी कथित चेतावनी के बाद विधायक का रुख आक्रामक हो गया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!