नासिक में दर्दनाक हादसा : कुएं में कार गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 बच्चे भी शामिल

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में शिवाजी नगर के पास शनिवार  4 अप्रैल की तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार्यक्रम से लौटते समय चालक का नियंत्रण बिगडऩे से कार पानी से भरे कुएं में गिर गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि पीडि़त लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान कर ली गई है. सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों मृतकों में शामिल हैं, जिनमें बच्चों में 7 से 14 साल की उम्र की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!