जीएसटी अफसर 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई का एक्शन

रतलाम. एमपी के रतलाम में केंद्रीय जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है. भोपाल सीबीआई टीम ने यह कार्रवाई की है. इस मामले में एक और व्यक्ति सुरेश मनसुखानी को भी आरोपी बनाया गया है. एक फर्म की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. शंकर परमार ने जीएसटी कार्रवाई रोकने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

दरअसल एक फर्म ने केंद्रीय जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. फर्म का आरोप था कि अफसर ने जीएसटी से संबंधित कार्रवाई रोकने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे हैं. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोप की तस्दीक की. जिसके बाद अफसर को पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया. बीते दिन फर्म द्वारा अफसर को रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही गई.

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

शंकर परमार ने जैसे ही डेढ़ लाख रुपये पकड़े, सीबीआई टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. मंगलवार दोपहर को यह कार्रवाई हुई और जीएसटी कार्यालय में देर रात तक जांच जारी रही. इस दौरान टीम द्वारा कार्यालय में व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई. इस मामले में सुरेश मनसुखानी नाम के व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है. सीबीआई टीम द्वारा दोनों आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली गई. इस केस में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!