नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर

नालंदा. बिहार में नालंदा के मघड़ा में मंगलवार 31 मार्च की सुबह माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत हो गई है. 6 से ज्यादा लोग घायल हैं. बताया जाता है कि चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है.

8 मृतकों में से 2 की पहचान हो पाई है. इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) हैं. घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है. सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं. मृतकों के आश्रितों को 6 लाख का मुआवजा देने की सरकार ने घोषणा की है.

दर्शन करने की जल्दबाजी में भगदड़ मची

महिला भक्तों ने बताया कि चैत्र महीने का ये आखिरी मंगलवार है. यहां मेला लगा था. भीड़ ज्यादा हो गई. मंदिर का गर्भगृह भी छोटा है. लोग जल्दी-जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थे. कोई लाइन में लगकर पूजा नहीं करना चाह रहा था.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!