शेयर मार्केट में ब्लैक मंडे : सेंसेक्स 1555 पर गिरा, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.94 पार

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार सोमवार 23 मार्च को बड़ी गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,555.62 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 72,977.34 पर आ गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.94 पर आ गया.

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अदानी पोर्ट्स सबसे पिछडऩे वाली कंपनियों में शामिल थीं. एचसीएल टेक एकमात्र विजेता के रूप में उभरी.

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, हालात तेजी से एस्केलेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट साफ दिख रही है. अजय बग्गा ने कहा कि हफ्ते की शुरुआत बेहद अस्थिर माहौल में हुई है और निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर डॉलर जैसी सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमेरिकी मनी मार्केट फंड्स का एयूएम 8 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है, जो इस सेफ्टी फ्लाइट को दर्शाता है.

48 घंटे का अल्टीमेटम बना ट्रिगर

बग्गा के अनुसार, बाजार में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम है. इसमें कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाए, जो फिलहाल युद्ध से पहले की क्षमता के सिर्फ 5त्न पर चल रहा है, वरना ईरान के पावर ग्रिड को निशाना बनाया जा सकता है.

एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

वैश्विक संकेत बेहद कमजोर रहे और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 51,280 पर आ गया. सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 2.20 प्रतिशत गिरकर 4,839 पर, हांगकांग का हैंगसेंग 3.41 प्रतिशत टूटकर 24,415 पर बंद हुआ. ताइवान का वेटेड इंडेक्स 2.65 प्रतिशत गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6त्न से ज्यादा लुढ़क गया

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!