छतरपुर में पटवारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिवम् सोनी, छतरपुर 

छतरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने किशनगढ़ के पटवारी राहुल अग्रवाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी पटवारी नेगुवा क्षेत्र में पदस्थ है और मुआवजे के एक मामले में फरियादी से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार,सगुनती बाई निवासी नेगुवा ने लोकायुक्त में शिकायत की थी मुआवजे विस्थान के नाम पर पैसे मांग रहा था
आरोपी पहले ही 40 हजार रुपये ले चुका था और गुरुवार को 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेते समय लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। इस
कार्रवाई में 7 सदस्यीय टीम शामिल रही, जिसमें दो प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक भी मौजूद थे। लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को यातायात थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक अमले में भी हलचल देखी जा रही है। लोकायुक्त टीआई रोशनी जैन ने बताया है पटवारी की शिकायत महिला के द्वारा की गई थी जो महिला से पैसों की मांग कर रहा था जिस पर लोकायुक्त ने कलेक्ट्रेट के बाहर पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!