एक-दूसरे के प्यार में पागल दो युवतियां, मंदिर में शादी, थाने में बवाल, दिलचस्प कहानी..!

लखनऊ ब्यूरो 

फिरोजाबाद के उत्तर थाना के बाहर  दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। समलैंगिक संबंधों और कथित शादी के इस मामले ने घंटों तक सड़क पर तमाशा खड़ा किया। भीड़ वीडियो बनाती रही और पुलिस व परिजन उन्हें समझाने में जुटे रहे।
उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों युवतियां करीब 20 वर्ष की हैं और एक ही कॉलेज से एक साथ इंटर तक पढ़ी हैं। करीब तीन महीने पहले दोनों घर से हरियाणा चली गई थीं। दो दिन पहले एक युवती दूसरी के घर पहुंची, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। युवतियों का दावा है कि उन्होंने भिवाड़ी स्थित मोहन बाबा मंदिर में शादी रचा ली है। हालांकि, पुलिस के सामने वे इसका कोई कानूनी प्रमाण पेश नहीं किए ।परिजनों द्वारा अलग करने की कोशिश पर एक युवती ने खुदकुशी की धमकी दे डाली। एक युवती ने अपने परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी ने जान का खतरा बताया। दोनों के ही सिर से पिता का साया उठ चुका है, ऐसे में परिजन उन्हें सामाजिक लोक-लाज का हवाला देकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवतियां अपने फैसले से टस से मस नहीं हुईं। थाने के बाहर एक दुकान पर बैठी युवतियों को देखने के लिए राहगीरों का तांता लग गया। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!