लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख (9,12,696.35 करोड़ रुपए) का बजट पेश किया. इस बजट में 43,565.33 करोड़ रुपए की नई योजनाएं सम्मिलित हैं.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया. उन्होंने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं. तकनीक आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई और उभरती टेक्नोलॉजी मिशन की स्थापना की घोषणा की गई है. इसके साथ ही राज्य में डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर्स स्थापित किए जाएंगे.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे. लड़कियों की शादी के लिए सरकार एक लाख रुपये देगी. यूपी का इस बार का बजट का आकार नौ लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का है. पिछले बजट की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.










