सागर ब्यूरो
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को दोपहर 1:45 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे एयर स्ट्रीप ढाना पहुंचेंगे । दोपहर 3:25 बजे बहेरिया रोड बमौरा स्थित रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा स्थल पहुंचेंगे। मंत्री श्री चौहान दोपहर 3:45 बजे बमौरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल रवाना होंगे।










