सागर : अस्पताल में ड्यूटी करने जा रही नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

सागर: शाहगढ़ सामुदायिक केंद्र के सामने नर्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. जब नर्स ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया. लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर की घटना
शाहगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीपशिखा अहिरवार ड्यूटी के लिए अस्पताल के बाहर पहुंची थी. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने से नर्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!