टीकमगढ़ जेल में निशुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

टीकमगढ़ संवाददाता 

वी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत ने बताया कि जिला जेल टीकमगढ़ में निशुल्क सिलाई , निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स एवं प्रौढ़ शिक्षा का आज माननीय जिला न्यायाधीश श्री मति प्रवीणा व्यास जी के द्वारा उद्घाटन कराया गया ।मान. प्रधान जिला एवं श्रीमती सुनीता गोयल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ एवं जिला न्यायालय टीकमगढ़ में सेवारत समस्त माननीय जिला न्यायाधीश, सीजेएम, व्यवहार न्यायाधीश एवं श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी जेल अधीक्षक श्री युजवेंद्र बाघमारे एवं समस्त पुलिस स्टाफ की टीकमगढ़ कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला जेल में रह रहे महिला कैदी जो किसी कारणवश अपनी वहां पर सजा भुगत रही है हम सभी वी क्लब की बहनों ने यह निश्चय किया कि जब यह बहने जेल के बाहर जाए तो फिर से अपनी एक नई दुनिया शुरू कर पाए जेल से एक अच्छी सीख लेकर जाएं और उनको स्वाबीलंबी बनाने का हमारी समस्त वी क्लब की बहनों ने एक दृढ़ संकल्प लिया है। माननीय जेल अधीक्षक सर के द्वारा यह कार्य करने का शुभ अवसर हम सभी बहनों को मिला और आगे भी कई कोर्स हम सभी बी क्लब की बहनों के द्वारा कराए जाएंगे । इस कार्यक्रम में बी क्लब अध्यक्ष रजनी रावत, सचिव सुमन साहू, विभा श्रीवास्तव, शिवानी खैवरिया, दीपिका तेवरिया, मीरा खरे, पूनम परमार, पूनम अग्रवाल, दीपा साहू, मालती तिवारी एवं मातृ शक्ति से श्रद्धा चौहान एवं समस्त टीम उपस्थिति रही।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!