मन की बात में पीएम मोदी बोले- मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 25 जनवरी को अपने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 130वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया. यह पीएम मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का इस साल का पहला एपिसोड था.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का ये पहला मन की बात है. 26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएंगे. इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था. 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है. आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है. आज मतदाता दिवस है. मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है.

मतदाता बनने को किया जाए सेलिब्रेट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर जब कोई 18 साल का हो जाता है, तो मतदाता बन जाता है. उसे जीवन का एक सामान्य पड़ाव समझा जाता है. लेकिन दरअसल, ये अवसर किसी भी भारतीय के जीवन का बहुत बड़ा अवसर होता है, इसलिए जरूरी है कि हम देश में वोटर बनने का उत्सव मनाएं, जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं, ठीक उसी तरह से जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला या गांव या फिर शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे और मिठाईयां बांटी जाएं. इससे लोगों में वोटिंग के प्रति जागरुकता बढ़ेगी. साथ ये भावना और सशक्त होगी कि एक वोटर बनना कितना मायने रखता है.

युवाओं को मतदाता के रूप में रजिस्टर करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 130वें एडिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में जो भी लोग चुनावी प्रक्रिया से जुड़े रहते हैं जो हमारे लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं मैं उन सभी की बहुत सराहना करना चाहूंगा. आज मतदाता दिवस पर मैं अपने युवा साथियों से फिर आग्रह करूंगा कि वे 18 साल का होने पर वोटर के रूप में खुद को जरूर रजिस्टर करें.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!