चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, 2.51 लाख के भाव

भोपाल ब्यूरो

भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी देखी गई। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतों में मंगलवार को ₹7,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,44,000 पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को ₹1,40,400 पर बंद हुआ था।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!