SIR – सुनवाई के लिये दोपहर तक नही बैठे सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मतदाताओं में नाराजगी

सागर / मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के प्रथम चरण उपरांत जिन प्रकरणों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को नोटिस जारी किये जा रहे हैं उन मतदाताओं की सुनवाई व उनके प्रकरणों के निराकरण व मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकारीयों की नियुक्ति व आपत्ति केन्द्रों की समय सीमा निर्धारित की गई है। सुनवाई के प्रथम दिन नरयावली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा,बेलई घाट,नरयावली,सदर कैंट क्षेत्र आदि के मतदाता सुबह से ही नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में पहुंचे।जहां दोपहर तक सुनवाई हेतु सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राहुल गौंड़ मतदाताओं की सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे तो सुबह से भूखे,प्यासे परेशान हो रहे मतदाताओं द्वारा इसकी सूचना मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को दी गई।मतदाताओं द्वारा जानकारी देने के बाद पूर्व मंत्री श्री चौधरी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय पहुंचे और मतदाताओं की बात को सुनकर मौके से ही कलेक्टर संदीप जी आर को तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सुनवाई हेतु मौजूद न होने की जानकारी दी गई। श्री चौधरी द्वारा कलेक्टर से शिकायत करने के तुरंत बाद ही आनन फानन में तहसीलदार श्री गौड सुनवाई हेतु पहुंचे और पूर्व मंत्री श्री चौधरी की मौजूदगी में सुबह से परेशान हो रहे मतदाताओं को दिए गए नोटिस की सुनवाई प्रारंभ की गई।तहसीलदार द्वारा सुनवाई हेतु नियत समय पर मौजूद उपस्थित न रहने पर चौधरी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है बावजूद इसके सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा दोपहर तक सुनवाई हेतु न पहुंचना निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अव्हेलना करने के साथ-साथ मतदाताओं को परेशान करना है जिसकी जांच की जाकर कार्रवाई की जाना चाहिए।श्री चौधरी ने मांग करते हुए कहा है कि
नरयावली विधान सभा क्षेत्र सहित जिले की सभी विधानसभाओं में जिन भी मतदाताओं को रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उनकी सुनवाई नियत समय पर सरल व सुलभ तरीके से की जाकर सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जावे व सभी मैपिंग की जावें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। इस दौरान श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कुन्दन जाट,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,सुरेन्द्र करोसिया आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!