छतरपुर में आयुष विभाग में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, लोकायुक्त ने बाबू व आयुष अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा

छतरपुर संवाददाता 

आयुष विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू और आयुष अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर से आई 11 सदस्यीय लोकायुक्त टीम द्वारा की गई।
लोकायुक्त टीम का नेतृत्व निरीक्षक कमल उइके (सागर) ने किया। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक सफीक खान, आरक्षक संतोष, राघवेंद्र सहित पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।प्यून से मांगी गई थी रिश्वत
मामले में आयुष विभाग के एक प्यून से काम के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। यह मांग आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और बाबू आनंद साहू के माध्यम से की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने पूरे मामले की जांच की और योजना के तहत आज सुबह जैसे ही कर्मचारी से 5 हजार रुपये लिए गए, टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई
रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश
इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!