भोपाल. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसके अनुसार ग्राम सहायक के 33 हजार पदों पर भर्ती होगी. तो वहीं पंचायत सचिव के आधे पद पर रोजगार और आधे पर परीक्षा से भरे जाएंगे.
पंचायत सचिवों की भर्ती को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस साल 33 हजार ग्राम सहायक पदों की भर्ती इस साल प्रारंभ कर रहे हैं. आने वाले दो तीन महीने में इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आधे पद रोजगार सहायक के माध्यम से और आधे पद परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे. मंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं का मकसद गांवों को मजबूत बनाना और ग्रामीणों को सुविधाएं व रोजगार उपलब्ध कराना है.
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का फोकस इस बात पर है कि हर तरह का भुगतान सीधे लाभार्थियों के खाते में जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो.


