लोकसभा में हंगामे के बीच VB-G RAM G बिल पास

नई दिल्ली. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB-G RAM G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया. इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके. हंगामे के बीच बिल ध्वनिमत से पास हो गया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा का नाम पहले पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया. वो तो पहले नरेगा थी. बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए. बापू याद आए. तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी. इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला.

इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G RAM G बिल वापस लेने के नारे लगाए. बुधवार को लोकसभा में VB-G RAM G  बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई. कार्यवाही देर रात 1.35 बजे तक चली. इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया. विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए. यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!