कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी की कंपनी पर आयकर विभाग की सर्चिंग, कई खदानों व फैक्ट्रियों पर एक साथ कार्रवाई

छतरपुर ब्यूरो

छतरपुर में आयकर विभाग ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन भैया और उनके बिजनेस पार्टनर अजय पाल सिंह की कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की कई टीमों ने सुबह अचानक ढढारी स्थित मुख्य फैक्ट्री, रामनपुरा रोड गिट्टी फैक्ट्री और कंपनी से जुड़ी विभिन्न खदानों व खनन स्थलों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

टीमों ने फैक्ट्रियों को घेरकर दस्तावेज़ों, वित्तीय लेनदेन और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की। वहीं खदानों पर कर्मचारियों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। खजुराहो मिनरल्स खनन क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी मानी जाती है, इसी कारण विभाग ने व्यापक पैमाने पर कई टीमों को तैनात किया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस शिकायत या इनपुट के आधार पर की गई है। आयकर विभाग की टीमें अब भी जांच में जुटी हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद विभाग द्वारा आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!