सागर ब्यूरो
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में जिनके नाम नहीं जुड़वाए जाएंगे, उन्हें राशन सहित सरकारी सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि इस बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया अलग तरीके से की जा रही है, इसलिए सभी लोग इसका विशेष ध्यान रखें।
मंत्री गोविंद राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। उनके इस बयान को लेकर अब सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई है।










