सागर में पार्षद नईम खान की संदिग्ध हालात में मौत

सागर से राजू खान की रिपोर्ट 

शहर के शनीचरी वार्ड से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिजन उन्हें अचेत हालत में BMC लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि पार्षद नईम जी ने हाल ही में सदर क्षेत्र की कजलीवन मैदान टपरिया में रहने वाली एक युवती 23 वर्षीय युवती रेहाना से विवाह किया था। सूत्रों का कहना है कि नईम मौत के वक्त रेहाना के साथ एक अन्य मकान में थे।
चर्चाओं में सामने आया है कि गुरुवार को नईम की पहली पत्नी का जन्म दिन है। इसी सिलसिले में वह भोपाल जाने की तैयारी में थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर नईम व रेहाना के बीच विवाद हुआ हो। नईम व उनकी दूसरी पत्नी रेहाना के बीच विवाद के मामले विवाह के पहले और बाद में सामने आते रहे हैं। गोपाल गंज थाने में FIR भी हुई है। नईम के करीबियों का कहना है मामला संदेहास्पद हालात का है। जिसमें शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!