सागर में आटो स्टैंड के अतिक्रमण हटाने यूनियन ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

सागर/ कटरा बाजार के आटो स्टैंडों पर रेहड़ी वाले दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर यातायात अवरुद्ध होने से नाराज आटो रिक्सा चालकों ने यूनियन अध्यक्ष पप्पु तिवारी के नेतृत्व में निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटानें की मांग की, जिस पर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अतिक्रमण प्रभारी को अतिक्रमण हटानें के निर्देश दिये।
आटो रिक्सा यूनियन अध्यक्ष पप्पु तिवारी ने बताया कि कटरा मस्जिद क्षेत्र के चार व्यस्ततम मार्गेां पर बनें निगम द्वारा निर्धारित आटो स्टेंडो पर कुछ लोगो द्वारा अनाधिकृत रूप से अस्थाई दुकाने लगा ली है जिस कारण आटो रिक्शा् को आटों स्टैं ड़ की जगह सड़‌को पर आटो रिक्सा खड़े करना पड़ते है, जिससे आवागमन प्रभावित होने से दिन भर जाम की स्थति बनी रहती है इस संदर्भ में नगर निगम को पूर्व मे दिये आवेदनो पर कार्यवाही ना होनें से कटरा बाजार के चारों मार्ग अवरुद्ध बनें रहते है,
ज्ञापन सौंपने वालों में युनियन के श्रीपप्पु तिवारी, सुंदर यादव, गुड्डु रैकवार, अशोक साहू, मुन्ना भाईजान सहित बड़ी संख्या मे आटो रिक्सा यूनियन पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!