[the_ad id='14']

राघवेन्द्र सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के सागर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

सागर। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब (PNI)द्वारा सागर संभाग में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को सशक्त करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। क्लब ने सक्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह ठाकुर को सागर संभाग का संगठन अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही  महेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी नियुक्तिपत्र में कहा गया है कि राघवेंद्र ठाकुर का पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्ष व समर्पित योगदान, संगठनात्मक क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

प्रेस क्लब उम्मीद करता है कि नई टीम सागर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में पत्रकारों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान, संवाद, कल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रेस क्लब सभी पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु लगातार कार्य करता रहेगा और नई टीम इस दिशा में और मजबूती से योगदान देगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राघवेंद्र ठाकुर को विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने शुभकामनाएँ दी हैं.

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!