एमपी कैबिनेट का निर्णय, लाड़ली बहनों को नवंबर से मिलेंगे 1500 ₹

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार 10 नवम्बर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इसमें  आगामी 12 नवम्बर से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने, सोलर रूफ टॉप योजना को स्वीकृति दी गई है. इसमें प्रत्येक जिले में शासकीय भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इससे उत्पादित बिजली का उपयोग शासकीय भवनों के लिए ही होगा. इसके लिए टेंडर जिले वार होंगे.

मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख के करीब लाडली महिलाओं को अब 1500 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा दिए जाएंगे 250 रुपये की राशि बढ़ाने का निर्णय बैठक में दिया गया, मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी. 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे.
ओंकारेश्वर में आदि शंकर की प्रतिमा, वेदांत संग्रहालय परियोजना के लिए स्वीकृत राशि में 250 करोड़ रुपए की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री भावांतर योजना में न्यूनतम समर्थन मूल्य और मॉडल रेट के बीच की राशि का भुगतान 13 नवंबर को किसानों को किया जाएगा. मॉडल रेट प्रतिदिन सुबह 6 बजे घोषित किया जा रहे हैं. इसके साथ ही मांधाता में सिविल न्यायालय के लिए पद सृजन की अनुमति दी गई.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!