जबलपुर. एमपी हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है. इंदौर बेंच में पदस्थ जस्टिस विवेक रूसिया अब मुख्य पीठ जबलपुर में अगले प्रशासनिक न्यायाधीश होंगे. जस्टिस अतुल श्रीधरन के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर होने के बाद यह बदलाव हुआ है. जस्टिस रूसिया सोमवार 10 नवंबर से मुख्य पीठ जबलपुर में बैठेंगे.
जस्टिस आनंद पाठक हाईकोर्ट की ग्वालियर ब्रांच में प्रशासनिक जज के रूप में पदस्थ हैं. हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए रोस्टर के मुताबिक जस्टिस विवेक अग्रवाल मुख्य पीठ जबलपुर में ही रहेंगे, वहीं इंदौर बेंच में अब जस्टिस विजय कुमार शुक्ला सीनियर जज बन गए हैं. जस्टिस शुक्ला के प्रशासनिक जज बनने के आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं.











