भोपाल ब्यूरो
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। यश को कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।











