फेमस हास्य कलाकार सतीश शाह का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे

मुंबई. फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्टर का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. मिली  जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां  25 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली. मशहूर प्रोड्यूसर और IFTDA के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है.

अशोक पंडित ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा- सतीश पहले घर पर ही थे. फिर किडनी फेलियर के चलते उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में 26 अक्टूबर को किया जाएगा. सतीश शाह के करियर की बात करे तो उन्हें स्कूल के दिनों से ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था. ऐसे में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और फिर एक्टर बनने के लिए मुंबई चले गए. फिर साल 1970 में आई फिल्म भगवान परशुराम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!