इंदौर में पुलिस पर गाज, TI की बनाया SI और ASI को कांस्टेबल

भोपाल ब्यूरो

इंदौर में दुष्कर्म के एक मामले में महिला की शिकायत के बाद आरोपी से 20 लाख रुपये लेकर केस रफादफा करने के मामले में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कड़ा कदम उठाया है। एमआईजी थाने के पूर्व टीआई अजय वर्मा को पदावनत करते हुए उन्हें सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है, जबकि इसी थाने के एएसआई धीरज शर्मा को कांस्टेबल बना दिया गया है।
दुष्कर्म का यह मामला 2022 को है। एक पीड़ित महिला ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में वर्मा, शर्मा व एक अन्य आरक्षक ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर मामले को रफादफा किया। यह मामला उजागर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आंतरिक जांच के आदेश दिए थे। साथ ही रिश्वत के आरोपी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया था।
इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने शुक्रवार को टीआई वर्मा को दो साल के लिए और एएसआई शर्मा को पांच साल के लिए पदावनत कर दिया। इस केस में एक आरक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। वर्मा साल 1994 में सब इंस्पेक्टर बने थे। वर्ष 2021 में उन्हें थाना प्रभारी बनाया था। वे डीएसपी बनने की दौड़ में थे,लेकिन दो साल बाद सब इंस्पेक्टर पद से ही सेवानिवृत होंगे। एएसआई धीरज शर्मा वर्ष 2007 में आरक्षक बना था। फिर पदोन्नति हुई, लेकिन अब फिर आरक्षक बन गया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!