अंततः उतर गई महिला ASI की वर्दी, TI को इतना ब्लैकमेल किया कि सुसाइड कर लिया

इंदौर ब्यूरो 

बहुचर्चित टीआई हाकम सिंह पंवार आत्महत्या मामले में सवा तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश शासन ने आरोपी महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना खांडे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक उच्च-स्तरीय विभागीय जांच में यह साबित हुआ है कि रंजना ने टीआई हाकम सिंह पंवार को ब्लैकमेल किया। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। बर्खास्तगी के आदेश से पहले तक रंजना धार जिले में पदस्थ थी।
यह घटना जून 2022 की है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार इंदौर के रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आकर महिला SI रंजना खांडे के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और TI ने अचानक गोली चला दी। कंट्रोल रूम के बाहर दो फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो वहां कार के पास TI हाकम सिंह पवार और SI रंजना लहूलुहान पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने समझा कि दोनों को किसी ने गोली मारी है। जब वे पास पहुंचे तो माजरा समझ आया। TI के पैरों के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। जब महिला तो हिलाया तो वह उठकर बैठ गईं और सड़क पर आ गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हमले में रंजना के कान के पास से गोली निकलने के कारण वह बच गई थी, जबकि टीआई की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इस मामले की दो बार जांच की गई। शुरुआत में टीआई के परिवार ने रंजना पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर रंजना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया गया था। पहली विभागीय जांच एक एसआईटी ने की थी, जिसने रंजना को दोषी मानते हुए उसकी एक वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी थी। हालांकि, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह इस जांच के नतीजों से संतुष्ट नहीं थे।

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मुख्यालय आरके सिंह ने मामले की दोबारा जांच की। इस जांच में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि एएसआई रंजना, टीआई हाकम सिंह को लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रही थी। जांच अधिकारी ने माना कि रंजना के इस कृत्य से पुलिस जैसे अनुशासित विभाग की छवि पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर रंजना खोडे को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!