रंजन न्यूज नेटवर्क टीकमगढ़
गायत्री शक्तिपीठ बानपुर दरवाजा टीकमगढ़ पर जिला स्तरीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खंडवा से श्री बृजेश पटेल भैया के साथ पूर्णिमा एवं रिद्धिमा दीदी सहित सात बहनों ने आकर प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 तक प्रशिक्षण दिया।इस प्रशिक्षण में टीकमगढ़ नगर एवं आसपास की शाखाओं से लगभग 100 कन्याओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बहनों को जीवन जीने की कला से अवगत कराया गया साथ ही यह बताया गया कि यह युग नारियों का युग है परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने देव कन्याओं के माध्यम से ही गायत्री परिवार को आगे बढ़ाया ।आज फिर से लड़कियों को दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, झांसी की रानी जैसे रोल में आकर समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करना है। प्रशिक्षण देने आई कन्याओं में कोई एमबीबीएस की छात्रा थी तो कोई स्नातक स्नातकोत्तर में पढ़ रही छात्रा थी,तो छठी क्लास में पढ़ने वाली कन्या ने भी गीत संगीत एवं अपने उद्बोधन से उपस्थित सभी गायत्री परिवार के परिजनों सहित कन्याओं को प्रेरित किया। इन कन्याओं ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से यह बताने का प्रयास किया कि हम किसी भी परिस्थिति में समय का नियोजन करते हुए समाज में परिवर्तन लाने में सक्षम है नारियों को उनके कर्तव्य का बोध कराने में सक्षम है यह संपूर्ण कार्यक्रम गायत्री परिवार टीकमगढ़ की महिला मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं समाजसेवी संस्था WE क्लब टीकमगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में उपजोन प्रभारी श्री दिलीप कटारे जी वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉक्टर एमपी गुप्ता जी एवं गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री महेश प्रसाद बादल एवं कार्यक्रम संयोजक एवं WE club टीकमगढ़ अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत उपस्थित रही इसके अलावा WE क्लब टीकमगढ़ की टीम से श्रीमती विभा श्रीवास्तव शिवानी खेवरिया रिंकी भदौरा पूजा रिछारिया शशि शुक्ला दीपिका पांडे पूनम परमार विनीता वर्मा एवं गायत्री परिवार महिला मंडल की बहने श्रीमती किरण बादल, नीलम पाठक,नीता खरे ,शीलम गुप्ता ,अलका श्रीवास्तव ,ज्योति झा, आस्था श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता , प्रभा सक्सेना, सीमा सैनी, सम्मिलित रही
कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा खरे ने किया।











