सागर ब्यूरो
चित्तरंजन रेल्वे कॉलोनी के आवासीय भवन को रनिंग रुम बनाए जाने के विरोध में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ शाखा सागर द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर द्वारसभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस द्वारसभा को संबोधित करते हुए वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर शाखा के अध्यक्ष श्री बनवारी लाल मीना द्वारा रेल्वे कालोनी के बीच रनिंग रूम बनाए जाने पर विरोध प्रकट किया। इसके अलावा वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ द्वारा प्रत्येक स्तर पर रेल कर्मचारियों से संबंधित उठाई जा रही मांगों पर प्रकाश डाला गया। कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह दीवान द्वारा रनिंग रूम को रेल्वे कॉलोनी के बीच बनाया जाना पूर्णतः अनुचित बताया। सहायक सचिव आर एस पाल द्वारा बताया कि इस रनिंग रुम में झांसी, गुना, कोटा आदि जगहों से आये हुए स्टाफ रुकेंगे, जिनका दिन-रात कॉलोनी में आवागमन होगा। शाखा सचिव डॉ मुहम्मद शमशाद द्वारा रेल अधिकारियों को बताया गया कि सागर में दो अधिकारी विश्राम गृह हैं जिनमें से एक को रनिंग रूम के लिए उपयोग किया जा सकता है। चित्तरंजन रेल्वे कॉलोनी के आवासीय भवन में रनिंग रूम बनाए जाने पर यूनियन सहमत नहीं है। जबलपुर मंडल संरक्षक श्री अनुज तिवारी जी ने रेलवे आवासीय कालोनी के बीच में रनिंग रुम बनाए जाने पर रेलवे कालोनी में असुरक्षा की भावना पैदा होने की आशंका व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में आर एस पाल, अशोक परिहार, बी सी निरंजन, अखिलेश, रामेश्वर, लोकेश मीना, विनोद रजक, रमन साहू, रामभरोसे अनुरागी, अशोक पटेल, अवधेश सेहरा के साथ साथ सभी विभागों के रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।











