नेपाल की 18 जेलों के तोड़कर 6 हजार कैदी फरार

काठमांडू. नेपाल में मंगलवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। देश भर की 18 जेलों से 6000 से अधिक कैदियों के भाग जाने की खबर है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश की अलग-अलग जेलों में बंद कैदियों ने हिंसा का फायदा उठाकर जेल तोड़ दी और फरार हो गए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, केवल 15 जेलों से ही 5,727 कैदी भाग निकले हैं। हालांकि, काठमांडू स्थित केंद्रीय कारागार, नख्खू जेल और तनहुं जेल से भागे कैदियों की सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे यह आंकड़ा और भी बढऩे की आशंका है। इस घटना ने देश में पहले से ही तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!