एमपी में अब सीधे जनता चुनेगी महापौर और अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट का फैसला

भोपाल ब्यूरो 

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 9 सिंतबर को कैबिनेट मीटिंग हुई. इस मीटिंग में प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब प्रदेश में डायरेक्ट निकाय चुनाव होंगे. यानी जनता सीधे अपना मेयर और अध्यक्ष चुन सकेगी.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने तय किया है कि अब नगरीय निकायों में अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा. पहले केवल महापौर जनता द्वारा चुने जाते थे. कैबिनेट के फैसले के बाद अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष भी सीधे जनता के वोट से चुने जाएंगे. अगला चुनाव इसी सिस्टम के तहत होगा.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!