लोकसेवा केंद्रों को निजी कार्यालय की तर्ज पर किया जाएगा अपडेट : सागर कलेक्टर 

सागर ब्यूरो 
सागर जिले के सभी लोकसेवा केंद्रों को निजी कार्यालय कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर अपडेट किया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में लोक सेवा केंद्र के माध्यम से तीन दर्जन से अधिक सेवाओं का प्रदान करने का कार्य किया जाता है और इसमें जिले की सभी युवा, युवतियों, वरिष्ठ, वृद्ध, दिव्यांग व्यक्ति अपनी कार्यों के लिए आते हैं उनका समय पर एवं सुगमता से सभी कार्य समय पर हो सकें इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा को निर्देशित किया कि वह लगातार लोक सेवा प्रबंधन के साथ सभी लोक सेवा केन्द्रों का निरीक्षण करें एवं जिन लोक सेवा केंद्र की स्थापना ठीक नहीं है उनको अन्यत्र अपडेट किया जाए उन्होंने कहा कि लोकसेवा केंद्र के मुख्य द्वार पर शुल्क से संबंधित बड़े अक्षरों में जानकारी चस्पा की जावे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जिसमें बैठने के लिए बेंच, पानी के लिए वाटर कूलर, पंखा कूलर शौचालय ,आवेदन के लिए पर्याप्त संख्या में कागज की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि सभी लोकसेवा केंद्र पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की ड्रेस कोड भी तैयार कर रखें जिससे कि दूर से सभी की पहचान की जा सके साथ में सभी कर्मचारियों के पास पहचान पत्र भी लगा हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी प्रकार की नकलों छाया प्रतियों के आवेदन भी लोकसेवा केंद्र में लिए जावे और उनमें ली जाने वाली फीस की जानकारी उनके आवेदन की रसीद पर मुख्य पृष्ठ पर अंकित रहे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!