जूनियर से प्यार में करिअर हो गया बर्बाद, दिग्गज कंपनी ‘नेस्ले’ ने सीईओ को हटाया

नई दिल्ली। दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले ने लॉरेंट फ्रेक्स को सीईओ पद से तत्काल हटा दिया है। कंपनी ने बताया कि फ्रेक्स अपनी एक जूनियर कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशन में थे। जांच में यह बात सामने आई कि फ्रेक्स ने इस बारे में कंपनी को नहीं बताया था। यह नेस्ले के नियमों का उल्लंघन है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉरेंट फ्रेक्स को इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने कंपनी के नियमों को तोड़ा था। फ्रेक्स 1986 में कंपनी के साथ जुड़े थे और पिछले साल सितंबर में उन्हें सीईओ बनाया गया था।
नेस्ले ने कहा कि फ्रेक्स के खिलाफ जांच की गई थी, जिसके बाद उन्हें हटाने का फैसला लिया गया। नेस्प्रेसो के सीईओ फिलिप नवराटिल को नया सीईओ बनाया गया है। नवराटिल ने 2001 में नेस्ले जॉइन किया था। उन्होंने सेंट्रल अमेरिका और मेक्सिको में सीनियर लेवल पर काम किया। इसके बाद उन्होंने स्टारबक्स और नेस्कैफे को भी ग्लोबली लीड किया। पिछले साल उन्हें नेस्प्रसो का सीईओ बनाया गया था और इसी साल जनवरी में वह एग्जीक्यूटिव बोर्ड से जुड़े थे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!