भोपाल/छतरपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी और सेवानिवृत्त सहायक व्याख्याता संतोष कुमार शर्मा एवं उनके परिजनों से जुड़ी 27 अचल संपत्तियों और बैंक खातों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 29 अगस्त 2025 को की गई। कुर्क की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
संतोष शर्मा, जो मूल रूप से निवाड़ी जिले के तरीचर कला के रहने वाले हैं, रिटायरमेंट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। ईडी की इस कार्रवाई से न केवल शिक्षा विभाग, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।











