एमपी विधानसभा अध्यक्ष का सागर में शानदार स्वागत

सागर। शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का सागर आगमन हुआ। सागर आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं,ने गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया। स्वागत का दौर सागर जिले के प्रारम्भिक ग्राम बगरोद चौराहे से शुरू हुआ जो लगातार चलता रहा।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेशकार्य समिती सदस्य जाहर सिंह,दमोह जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ ग्राम बगरोद चौराहे के पास स्वागत कर भेंट की। सुरखी विधानसभा के राहतगढ में मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।नरयावली विधानसभा के भापेल में विधायक इंजी.प्रदीप लारिया प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। सागर विधानसभा के लेहदरा नाके पर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया महापौर संगीता सुशील तिवारी,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।सागर के मोतीनगर चौराहे पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया के साथ जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सभागार में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों की सहभागिता रही।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!