ग्वालियर में ब्यूटीशियन के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

ग्वालियर संवाददाता 

ग्वालियर में एक ब्यूटीशियन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया एप पर दोस्ती कर युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर बुलाया। यहां अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। घटना महाराजपुरा थाना इलाके के डीडी नगर की है। पीड़िता युवकों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भिंड पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। भिंड थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को भेज दी है। महाराजपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!