पार्षद संघ मध्यप्रदेश का गठन, टीकमगढ़ के अभिषेक करें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

भोपाल ब्यूरो 

मध्य प्रदेश के सभी जिलों के पार्षदों द्वारा भोपाल स्थित होटल 9 मसाला स्ट्रीट में “संवैधानिक अधिकार रक्षा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश पार्षद संघ का गठन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया –

प्रदेश अध्यक्ष – श्री अभिषेक खरे (टीकमगढ़)

प्रदेश महामंत्री – श्री संदीप जैन (देवरी)

प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री पवन सूर्यवंशी (छिंदवाड़ा)

सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की समय-सीमा को 3 वर्ष से बढ़ाकर 4 वर्ष 6 माह करना लोकतंत्र विरोधी है।

पार्षदों का कहना है कि यदि यह निर्णय लागू किया गया तो –

अध्यक्ष तानाशाही रवैया अपनाएँगे,

पार्षदों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे,

विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी,

भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा,

और जनता का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा।

सभी पार्षदों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि इस प्रस्ताव का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा और पार्टी फोरम में भी इस मुद्दे को मजबूती से रखा जाएगा। साथ ही आग्रह पत्र सौंपा जाएगा, यदि सरकार ने यह निर्णय लिया तो पूरे प्रदेश के पार्षद सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। इसके अतिरिक्त, आगामी समय में हर संभाग एवं हर जिले में पार्षद संघ का विस्तार किया

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!