सागर ब्यूरो
स्वतंत्रता संग्राम की बलि बेदी पर में अपने प्राणों का आहुति देने वाले जिले के गौरव व गढ़ाकोटा नगर के सपूत शहीद साबूलाल जी के समाधि स्थल साबूलाल वार्ड गढ़ाकोटा के साबूलाल हाईस्कूल गढ़ाकोटा के प्रांगण में स्थित पर स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं बर्षगाँठ राष्ट्रीय त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ राजेन्द्र चौबे अधिवक्ता ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया तदोपरांत उपस्थित सभी गणमान्य नागरिक सहित समस्त शाला परिवार के स्टाफ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शहीद साबूलाल जी की समाधि स्थल पर रखे चित्रों पर माल्यार्पण कर पुण्यस्मरण किया गया।
कार्यक्रम में नदीपर के समस्त शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ के साथ शिरकत की तथा इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बेहतरीन देशभक्ति से परिपूर्ण मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ कांग्रेसी दादा मोती लड़िया,मजीद खान ,राजाराम पटेल,डॉ राजेन्द्र चौबे, आदेश सेठ,कन्हैया लाल पटेल श्याम सुन्दर दुबे, लक्ष्मी कोरी,कमलेश साहू मयूर खान,नितिन साहू,अधिवक्ता पीयूष चौबे सहित पूर्व पार्षद पुरषोत्तम यादव सहित गणमान्य नागरिकों के साथ शाला परिवार से सी एम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री एस एस ठाकुर,जीके खरे ,कमलेश दुबे, यशपाल पटेल, ,कैलाश पटेल, पंकज भोरहरि, राहुल जैन
शिक्षिका संगीता ठाकुर अभिलाषा दुबे अंजली यादव पूजा शर्मा नेहा सक्सैना प्रिया चौरसिया सहित पूरे स्कूल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष वर्मा व निर्मल जैन द्वारा तथा आभार शाला परिवार द्वारा किया गया !
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के अगले चरण में समस्त कांग्रेसिजनों ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा सहित शहीद चोक मुख्य बस स्टेण्ड पर अमर शहीद अशोक चौबे, गुल्लाई यादव, रफीक खान,चेतराम कोरी के चरणों मे पुष्पांजलि शहीदों के जयकारों के नारे लगाये और स्वतंत्रता दिवस की आम जन को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।











