इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, नकली टीआई बनकर पहुंचा शख्स, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर ब्यूरो 

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ आया है। राजा के कैट रोड स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति आया। वह खुद को थाना प्रभारी बता रहा था और परिवार के लोगों के बारे में पूछताछ कर रहा था। परिजनों को शंका हुई तो उससे आईडी मांगा।
नकली थाना प्रभारी ने खुद का नाम बजरंग लाल बताया। उसने कहा कि वह राजस्थान का है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग दिल्ली में रेलवे पुलिस में है। नकली आईडी होने की आशंका के बाद परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।

खुद को थाना प्रभारी बता रहा बजरंग लाल जब राजा के घर पहुंचा तो उनका भाई विपिन बाहर गया था। मां उमा ने बजरंग लाल को बाहर बैठाया। इसके बाद उन्होंने विपिन को फोन लगाकर पुलिस अधिकारी के आने की सूचना दी। इस बीच बजरंग लाल घर में रहने वाले सदस्यों की जानकारी, उम्र आदि के बारे में पूछने लगा। विपिन जब घर आए तो बजरंग ने किसी को फोन लगाया। इसके बाद विपिन ने उससे आईडी मांगा। उसने दिखाया, लेकिन वह नकली लग रहा था।

बजरंग लाल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में तो कोई बात नहीं की, लेकिन वह किस उद्देश्य से घर आया था। इस बारे में भी वह नहीं बता सका। विपिन ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस के हवाले हमने उसे कर दिया है। आशंका है कि वह हमारे परिवार के बारे में जानकारी जुटाने आया था।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!