प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ ने हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की

सागर ब्यूरो 

सोमवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश में सफलता के नए आयाम तक पहुंचेगी।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना राजे अध्यक्ष पन्ना, श्रीमति गीता कैलाश रघुवंशी ,अध्यक्ष विदिशा, श्रीमती नेहा यादव ,अध्यक्ष शिवपुरी,श्रीमती रंजीता गौरव पटेल अध्यक्ष दमोह, श्रीमती दुर्गा पाटीदार अध्यक्ष मंदसौर, श्रीमती अग्निहोत्री अध्यक्ष छतरपुर, श्रीमती मालती डेहरिया अध्यक्ष सिवनी, श्री धीरूभाई दांगी अध्यक्ष दतिया, यशवंत सिंह (बबलू भैया )अध्यक्ष रायसेन, सरदार सिंह मीणा अध्यक्ष धार, गंगाराम झुनकरू अध्यक्ष बुरहानपुर आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!