नौगांव पुलिस ने आदिवासी युवकों को थाने में बेरहमी से पीटा, गुप्तांग में मिर्च डालने का आरोप

छतरपुर संवाददाता 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खाकी के कहर का मामला सामने आया है. नौगांव थाना पुलिस पर आरोप है कि उसने चोरी के शक में पहले 4 आदिवासी युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट कर चमड़ी उधेड़ी. उसके बाद भी जब पीड़ितों ने जुर्म नहीं कबूला तो उन्हें उल्टा कर उनके गुप्तांग में मिर्ची पाउडर डालकर यातनाएं दी. खाकी की बर्बरता का शिकार हुए जब पीड़ित युवक पुलिस के चंगुल से आजाद हुए तो उन्होंने खाकी की घिनौनी हरकत उजागर की. एसपी आफिस के बाहर धरना देकर इंसाफ की गुहार लगाई. फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

एसपी आफिस के बाहर शनिवार देर रात लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई. पीड़ितों की मानें तो पुलिस ने उन्हें चोरी के झूठे केस में फंसाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन जब इन युवकों ने गुनाह कबूल नहीं किया तो उनके साथ मारपीट की गई.
पीड़ित युवकों का आरोप है कि पुलिस ने इनके शरीर पर पट्टों से लेकर डंडों से उलट कर बेरहमी से पिटाई की. इनके हाथ पैरों से लेकर पीठ दाग पड़ गए है. पीड़ित का कहना है कि उन्हें झूठा जुर्म कबूल करवाने के लिए पुलिस ने उनके गुप्तांग में मिर्ची पाउडर तक भरा था.
खाकी के सलूक का शिकार हुए पीड़ित परिजन भीम आर्मी के साथ एसपी ऑफिस के बाहर अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ बैठे गए. वहीं पुलिस पर लगे संगीन आरोपों के बाद महकमे के बड़े अधिकारी कैमरों के सामने आने से बचते रहे. हालांकि नौगांव एसडीओपी ने अमित मेश्राम ने जांच कर कार्रवाई की बात जरूर कही है।

 

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!